जम्मू कश्मीर के डोडा में जोशीमठ जैसा ही संकट सामने आ गया है। यहां ठाठरी के नई बस्ती इलाके के दर्जनों घरों में दरारें आ गई हैं। जिससे लोगों के बीच डर का माहौल है। लोग अपने ही घरों को छोड़ कर जाने को मजबूर हो गए हैं।
डोडा जिले की ठाठरी नगरपालिका में नई बस्ती क्षेत्र में घरों के गिरने के बाद कम से कम 20 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके का दौरा किया और प्रभावित स्थानीय लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
एसडीएम ठाठरी अतहर अमीन जरगर ने बताया कि लोगों को शिविरों और टेंटों में स्थानांतरित किया जा रहा है। विशेषज्ञों की एक टीम ने क्षेत्र की जांच की है और इसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया है।
