फरवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग का जोरहाट-झांजी हिस्सा, गडकरी ने दिया गोगोई को भरोसा

नितिन गडकरी ने कहा कि विभिन्न कारणों से इसमें देरी हुई। काम अब पूरे जोरों पर चल रहा है। जोरहाट-झांजी हिस्सा फरवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा।

Jorhat-Jhanji portion of NH: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को आश्वासन दिया कि असम में राष्ट्रीय राजमार्ग 37 का जोरहाट-झांजी हिस्सा फरवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गोगोई द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में गडकरी ने यह आश्वासन दिया। गडकरी ने कहा, मैंने इस सड़क के बारे में चर्चा करने के लिए 10-12 बैठकें की थीं। विभिन्न कारणों से इसमें देरी हुई। काम अब पूरे जोरों पर चल रहा है। जोरहाट-झांजी हिस्सा फरवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा।

Highway

जल्द पूरा होगा जोरहाट-झांजी हिस्सा

गोगोई लंबे समय से अपने लोकसभा क्षेत्र जोरहाट से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। कांग्रेस नेता ने पिछले दिनों गडकरी से मुलाकात की थी और उन्हें पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए क्योंकि इसकी खराब प्रगति और खराब हालत के कारण लोगों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed