Jharkhand Politics: सोरेन सरकार में शामिल सभी दलों के विधायकों को फरमान जारी, 'रांची में डालो डेरा'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 10:55 AM IST

Jharkhand News Today: बिहार के बाद अब झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। भाजपा नेताओं ने उन्हें फरार घोषित कर दिया है। वहीं झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश दिया गया है।

Jharkhand Political Drama: बीते दिनों बिहार की सियासत में जबरदस्त उठापटक का दौर देखा गया। लालू यादव को नीतीश यादव ने गच्चा देकर भाजपा को गले लगा लिया। अब झारखंड में भी कांग्रेस और जेएमएम को डर सताने लगा है। कथित भूमि घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं, इस बीच वो अपने दिल्ली स्थित आवास से लापता हो गए हैं। ईडी की टीम ने उनके घर पर डेरा डाल रखा है। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पर शिकंजा कसने को लेकर कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Hemant Soren ED

हेमंत सोरेन की सरकार का क्या होगा?

विधायकों को रांची में रहने का जारी हुआ फरमान

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी रांची नहीं छोड़ने और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक बैठक में भाग लेने को कहा गया है। झामुमो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में प्रस्तावित बैठक मौजूदा राजनीतिक स्थिति और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रस्तावित पूछताछ को लेकर रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है।

End of Feed