Giridih News: शादी से तीन दिन पहले मंगेतर बनी कातिल! प्रेमी संग मिलकर होने वाली पति को मारा

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में नीरज हाजरा हत्याकांड में मंगेतर ही असली खिलाड़ी निकली है। होने वाली पत्नी ने ही नीरज की हत्या की थी।

Giridih News: जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं और शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। गिरिडीह जिले के बहुचर्चित नीरज हाजरा अपहरण और हत्याकांड का पुलिस ने बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक नीरज की होने वाली पत्नी और उसके प्रेमी (जो रिश्ते में उसका साढ़ू लगता है) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में जो सच सामने आया, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। दोनों आरोपियों के बीच अवैध प्रेम संबंध थे और नीरज से होने वाली शादी उनके इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन रही थी। इसी बाधा को हटाने के लिए उन्होंने खौफनाक साजिश रच डाली।

End of Feed