एक्शन में झारखंड सीएम सोरेन, शहीद अग्निवीर के आश्रित को नियुक्ति पत्र और 10 लाख मुआवजे का चेक सौंपा

Jharkhand Martyr Agniveer: हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी कैबिनेट ने पूर्व में ही ड्यूटी के दौरान शहीद या दिवंगत होने वाले अग्निवीर जवानों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी और दस लाख रुपए मुआवजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Jharkhand Martyr Agniveer: झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को चौथी बार शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने झारखंड मंत्रालय में पदभार ग्रहण के तुरंत बाद सेना के एक शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के भाई बलराम महतो को सरकारी नौकरी में नियुक्ति का पत्र और उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे का चेक सौंपा।इस अवसर पर गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन और चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक भी मौजूद रहे।

Jharkhand Martyr Agniveer

हेमंत सोरेन एक्शन मोड में दिखे

सेना में अग्निवीर के तौर पर सेवारत झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड की सिलफोर पंचायत के फतेहपुर निवासी अर्जुन कुमार महतो 22 नवंबर को असम के सिलचर में एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। लंकेश्वर महतो के पुत्र अर्जुन कुमार महतो की अग्निवीर जवान के तौर पर 2023 में बहाली हुई थी।

End of Feed