देश

एक्शन में झारखंड सीएम सोरेन, शहीद अग्निवीर के आश्रित को नियुक्ति पत्र और 10 लाख मुआवजे का चेक सौंपा

Jharkhand Martyr Agniveer: हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी कैबिनेट ने पूर्व में ही ड्यूटी के दौरान शहीद या दिवंगत होने वाले अग्निवीर जवानों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी और दस लाख रुपए मुआवजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Image

हेमंत सोरेन एक्शन मोड में दिखे

Jharkhand Martyr Agniveer: झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को चौथी बार शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने झारखंड मंत्रालय में पदभार ग्रहण के तुरंत बाद सेना के एक शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के भाई बलराम महतो को सरकारी नौकरी में नियुक्ति का पत्र और उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे का चेक सौंपा।इस अवसर पर गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन और चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक भी मौजूद रहे।

सेना में अग्निवीर के तौर पर सेवारत झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड की सिलफोर पंचायत के फतेहपुर निवासी अर्जुन कुमार महतो 22 नवंबर को असम के सिलचर में एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। लंकेश्वर महतो के पुत्र अर्जुन कुमार महतो की अग्निवीर जवान के तौर पर 2023 में बहाली हुई थी।

उन्होंने कहा कि चंदनकियारी निवासी अग्निवीर के निधन पर हमें गहरा दुख है और इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। उनके भाई को बोकारो जिला समाहरणालय में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उनके परिजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का भी लाभ प्रदान किया जाए।

सोरेन ने कहा कि राज्य में उत्पाद विभाग में पिछले दिनों कांस्टेबल के रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बहाली के दौरान राज्य के कई नौजवानों की मृत्यु की दुखद घटनाएं हुई थी। हमने इन घटनाओं की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। राज्य में जल्द ही कांस्टेबल के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसमें निर्धारित मापदंडों के संशोधन पर विचार किया जाएगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!