देश

भारत में आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं यहूदी स्थल, इजराइल-हमास जंग के बीच इंटेलीजेंस ने जारी किया अलर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 29, 2023, 01:37 PM IST

Israel Hamas War: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में दो ISIS आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान इन आतंकियों ने बताया कि उन्होंने मुंबई के चाबड़ हाउस की रेकी की थी और यहां के फोटो और वीडियो शेयर किए थे।

Image

आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं यहूदी स्थल

Photo : BCCL

Israel Hamas War: इजराइल और हमास में जारी जंग के बीच भारत में खुफिया विभाग की ओर से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि भारत में यहूदियों से जुड़े स्थल आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस से लेकर लोकल इंटेलीजेंस यूनिट भी अलर्ट मोड पर आ गई है और यहूदी स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

खुफिया विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि हाल ही में ISIS आतंकियों ने यहूदी स्थलों की रेकी की थी। इतना ही नहीं इन स्थलों के वीडियो और फोटोज भी दूसरे मुल्क में बैठे आतंकियों के साथ शेयर किए थे।

गिरफ्तार आतंकियों ने किया था खुलासा

बता दें, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में दो ISIS आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान इन आतंकियों ने बताया कि उन्होंने मुंबई के चाबड़ हाउस की रेकी की थी और यहां के फोटो और वीडियो शेयर किए थे। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के रतलाम में जिस आतंकी संगठन अल सुफ़ा के नेटवर्क का खुलासा सुरक्षा एजेंसियों ने किया था, उनके आतंकियों के निशाने पर भी भारत के यहूदियों के स्थल थे।

दिल्ली के चाबड़ हाउस की बढ़ाई गई थी सुरक्षा

बता दें, जैसे ही हमास और इजराइल के बीच जंग शुरू हुई थी, भारतीय एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। इसके तुरंत बाद दिल्ली में इजराइली दूतावास, राजदूत के आवास और पहाड़गंज स्थित चाबड़ हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने इन तीनों जगहों पर पुलिस सुरक्षा से लैस एक अतिरिक्त वाहन तैनात किया था। जारी इनपुट में कहा गया था कि फिलिस्तीन और इजराइल के सरर्थन की आड़ में देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिशों को अंजाम दिया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article