जावेद अख्तर बोले- 'जय सिया राम', भगवान राम और सीता को बताया भारत की संस्कृतिक विरासत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2023, 09:57 AM IST

Javed Akhtar On Lord Ram: बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने मनसे पार्टी द्वारा आयोजित एक दिवाली कार्यक्रम में 'जय सिया राम' के नारे लगाए। उन्होंने अपने संबोधन में मंच से भगवान राम और सीता को जावेद अख्तर ने सांस्कृतिक विरासत बताया। कहा मुझे गर्व है मैं राम और सीता के देश में पैदा हुआ हूं।

Javed Akhtar News: जावेद अख्तर अक्सर अपने विवादित बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। मशहूर कवि और गीतकार जावेद अख्तर ने फिर कुछ ऐसा कहा है, जिससे उनकी खूब चर्चा हो रही है। बीते गुरुवार (9 नवंबर, 2023) को मनसे पार्टी द्वारा आयोजित एक दिवाली कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भगवान राम और सीता न केवल हिंदू देवी-देवता हैं बल्कि उन्हें भारत की सांस्कृतिक विरासत कहा जा सकता है।

Javed Akhtar

जावेद अख्तर ने भगवान राम और सीता को बताया भारत की विरासत।

राम और सीता के देश में पैदा होने पर जावेद अख्तर को है गर्व

गीतकार ने कहा कि रामायण भारत की सांस्कृतिक विरासत है और उन्हें राम और सीता की भूमि पर पैदा होने पर गर्व है। जावेद अख्तर ने कार्यक्रम के मंच से कहा कि 'कहते हैं राम-सीता भारत में न केवल हिंदुओं (बल्कि हर धर्म के व्यक्ति) की विरासत हैं। मुझे गर्व है कि मैं राम और सीता के देश में पैदा हुआ हूं। राम-सीता भारत के प्रत्येक व्यक्ति (सभी धर्मों) के भगवान हैं।'

End of Feed