Jan Suraaj Party: लांच हो गई प्रशांत किशोर की बनाई जन सुराज पार्टी, बिहार की राजनीति में तूफान लाने की उम्मीद!

Jan Suraaj party launched: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी-जन सुराज पार्टी की शुरुआत की।

राजनीतिक रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर यानी बुधवार को अपनी राजनीतिक पार्टी जन सुराज पार्टी के गठन की घोषणा की। यह एक बहुप्रतीक्षित कदम है, जिसके जरिए वह बिहार की राजनीति में तूफान लाने की उम्मीद कर रहे हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, राजनयिक से राजनेता बने पवन वर्मा और पूर्व सांसद मोनाजिर हसन सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों की मौजूदगी में राज्य की राजधानी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में पार्टी का शुभारंभ किया गया।

Jan Suraaj party launched

राजनीतिक पार्टी-जन सुराज पार्टी की शुरुआत

प्रशांत किशोर कहते हैं, 'जन सुराज अभियान 2-3 साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए, आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है...'

End of Feed