देश

Jan Suraaj Party: लांच हो गई प्रशांत किशोर की बनाई जन सुराज पार्टी, बिहार की राजनीति में तूफान लाने की उम्मीद!

Jan Suraaj party launched: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी-जन सुराज पार्टी की शुरुआत की।

Image

राजनीतिक पार्टी-जन सुराज पार्टी की शुरुआत

Photo : ANI

राजनीतिक रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर यानी बुधवार को अपनी राजनीतिक पार्टी जन सुराज पार्टी के गठन की घोषणा की। यह एक बहुप्रतीक्षित कदम है, जिसके जरिए वह बिहार की राजनीति में तूफान लाने की उम्मीद कर रहे हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, राजनयिक से राजनेता बने पवन वर्मा और पूर्व सांसद मोनाजिर हसन सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों की मौजूदगी में राज्य की राजधानी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में पार्टी का शुभारंभ किया गया।

प्रशांत किशोर कहते हैं, 'जन सुराज अभियान 2-3 साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए, आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है...'

पार्टी का गठन किशोर द्वारा राज्य की 3,000 किलोमीटर से अधिक लंबी पदयात्रा शुरू करने के ठीक दो साल बाद हुआ था। पदयात्रा चंपारण से शुरू हुई थी, जहां महात्मा गांधी ने देश में पहला सत्याग्रह शुरू किया था। इस पदयात्रा का उद्देश्य लोगों को एक 'नए राजनीतिक विकल्प' के लिए संगठित करना था, जो बिहार को उसके पुराने पिछड़ेपन से मुक्ति दिला सके।

जन सुराज 2025 में बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

पीके ने कहा है कि जन सुराज 2025 में बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी कम से कम 40 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!