देश

जम्मू कटरा हाईवे पर वैष्णो देवी से आ रही बस में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे लोग

वैष्णो देवी की दर्शन कर लौट रहे भक्तों की बस अचानक से जम्मू कटरा हाईवे पर आग से जल उठी। कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई।

Image

जम्मू में बस में लगी आग

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू में बस में लगी भयंकर आग
  • जान बचाने के लिए बस से कूदे लोग
  • सभी यात्री जान बचाने में रहे कामयाब

जम्मू कटरा हाईवे पर अचानक से एक यात्री बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना कटरा शहर के पास की है, जब माता वैष्णोदेवी यात्रियों से भरी हुई एक बस में अचानक आग की लपटें निकलने लगी । बस ड्राइवर की होशियारी से सभी यात्रियों की जान बच गई और उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया गया।

38 तीर्थयात्री थे सवार

मिली जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी से लौट रहे 38 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में कटरा-जम्मू मार्ग पर बेयिन नाला के पास रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। तुरंत बस से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोकी और आग के और फैलने से पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।

आग लगने की कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी

आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सूचित किया गया और अग्निशमन कर्मी आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की टीमें भी जल्दी ही पहुंच गई और बस में लगी भीषण आग पर क़ाबू पास लिया गया । आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है ।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article