जम्मू कश्मीर: 4 जगहों पर मुठभेड़ जारी, कोकरानाग में 3 आतंकी ढेर, 4 जवान भी घायल

Kokernag Encounter:जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जवानों ने हलान गली लार्नू में दो आतंकियों को मार गिराया है।

Kokernag Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में अन्य आतंकियों के छिपे होने की आंशका है, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। चार जगहों पर उनके साथ मुठभेड़ चल रही है। बांदीपोरा, श्रीनगर, अनंतनाग और बडगाम में एनकाउंटर चल रहा है। श्रीनगर के खानयार इलाके में भीषण मुठभेड़ चल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ और पुलिस के दो-दो जवान जख्मी हो गए हैं।

Jammu Kashmir Encounter

अनंतनाग में दो आतंकी ढेर।

इससे पहले सेना ने शनिवार सुबह श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ की जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में शनिवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है, लेकिन अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

End of Feed