जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में आतंकी ढेर, एक जवान शहीद, सेना का ऑपरेशन जारी

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 23 जुलाई 24 तक एक संयुक्त खोज अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया जबिक एक एनसीओ घायल हो गया।

Kupwara Encounter: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था वह अब भी जारी है। मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। भारतीय सेना के चिनार कोर ने ट्वीट किया, कोवुत, कुपवाड़ा में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 23 जुलाई 24 तक एक संयुक्त खोज अभियान शुरू किया गया था। 24 जुलाई को संदिग्ध गतिविधि देखी गई और आतंकियों को चुनौती दी गई, जिसके जवाब में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, एक आतंकवादी को मार गिराया गया। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया।

kashmir army jawan

कुपवाड़ा मुठभेड़ (फाइल फोटो)

वहीं, कश्मीर संभाग की पुलिस ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा, सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा के लोलाब में त्रिमुखा टॉप के पास आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिली जिसके बाद अभियान शुरू किया गया जो अबतक जारी है।

End of Feed