श्रीनगर में बड़ी कार्रवाई: कुख्यात ड्रग तस्कर के ₹2 करोड़ के 3 मंजिला आलीशान मकान पर चला बुलडोजर; सरकारी जमीन भी कराई मुक्त

Drug Smuggler Sheikh Tasaduk: आलीशान तीन मंजिला कंक्रीट का ढांचा श्रीनगर के रैनावारी स्थित मुमखान मोहल्ला निवासी कुख्यात ड्रग पेडलर शेख तसादुुक (पिता- गुलाम मोहम्मद शेख) का था।

Srinagar Police Bulldozer Action Against Drug Peddler: जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ श्रीनगर पुलिस ने ड्रग तस्करी और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों के खिलाफ एक और बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। श्रीनगर पुलिस ने राजस्व विभाग (Revenue Department) के साथ मिलकर एक कुख्यात ड्रग तस्कर की लगभग 2 करोड़ रुपये की कीमत वाली तीन मंजिला अवैध आवासीय इमारत को पूरी तरह से ध्वस्त (डेमोलिश) कर दिया है।

श्रीनगर में बड़ी कार्रवाई: कुख्यात ड्रग तस्कर के ₹2 करोड़ के 3 मंजिला आलीशान मकान पर चला बुलडोजर; सरकारी जमीन भी कराई मुक्त

श्रीनगर में बड़ी कार्रवाई: कुख्यात ड्रग तस्कर के ₹2 करोड़ के 3 मंजिला आलीशान मकान पर चला बुलडोजर; सरकारी जमीन भी कराई मुक्त

अवैध कमाई और सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया था मकान

यह आलीशान तीन मंजिला कंक्रीट का ढांचा श्रीनगर के रैनावारी स्थित मुमखान मोहल्ला निवासी कुख्यात ड्रग पेडलर शेख तसादुुक (पिता- गुलाम मोहम्मद शेख) का था। पुलिस द्वारा आरोपी की संपत्तियों की गहन जांच और सत्यापन के दौरान यह खुलासा हुआ कि यह तीन मंजिला मकान न केवल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा (अतिक्रमण) करके बनाया गया था, बल्कि इसे बनाने में ड्रग तस्करी से कमाए गए काले धन का इस्तेमाल किया गया था। इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने करोड़ों रुपये की मूल्यवान सरकारी भूमि को भी भू-माफिया और तस्कर के अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है।

End of Feed