देश

शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो आतंकी, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 08:01 AM IST

Shopian Encounter Update: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दो आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि अभी ऑपरेशन जारी है।

Image

शोपियां में दो आतंकी ढेर

Photo : ANI

Shopian Encounter Update: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां देर रात से जारी मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि, अभी और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

दरअसल, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दो आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि अभी ऑपरेशन जारी है। जल्द ही और जानकारी साझा की जाएगी।

4 अक्टूबर को भी हुई थी मुठभेड़

बता दें, इससे पूर्व कुलगाम जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद दो आतंकियों को मार गिराया गया था। इन आतंकियों की पहचान हिज्बुल मुजाहिदीन के बासित अमीन भट और साकिब अहमद लोन के प में हुई थी, दोनों कुलगाम जिले के ही रहने वाले थे। सेना के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए, जिसके बाद उनके शव बरामद किए गए थे। दोनों के पास के कई हथिया, गोला- बारूद और आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article