टाटा, बॉय बॉय... पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी मेडिकल VISA आज से समाप्त; नहीं छोड़ा तो होगी गिरफ्तारी

India Pakistan Tension: पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी मेडिकल वीजा की वैधता आज (29 अप्रैल) से समाप्त हो जाएगी। ऐसे में केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों की सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने में जुटी है। ऐसे में अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ने में विफल रहता है तो उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

India Pakistan Tension: पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी मेडिकल वीजा की वैधता आज (29 अप्रैल) से समाप्त हो जाएगी। ऐसे में केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों की सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने में जुटी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़ै फैसले लिए जिनमें पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी किए गए वीजा को रद्द करना शामिल हैं।

India Pakistan VISA

भारत पाकिस्तान वीजा

भारत नहीं छोड़ा तो होगी जेल

भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर एक नोटिस जारी किया जिसमें कहा गया कि अगर किसी पाकिस्तानी नागरिक ने तय समय पर भारत नहीं छोड़ा तो उन्हें गिरफ्तार कर केस चलाया जाएगा। प्रावधान के मुताबिक, समय सीमा पर भारत नहीं छोड़ने वालों को तीन साल तक की जेल या 3 लाख जुर्माना या फिर दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed