जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ तेज हुई लड़ाई, बांदीपुरा और कुपवाड़ा में 1-1 आतंकी ढेर

Fight against terror in J&K Intensified: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज हो गई है। कश्मीर में दो आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहे हैं। बांदीपोरा के कटिसन वन क्षेत्र में में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है, तो वहीं कुपवाड़ा के लोलाब जंगलों में आतंकवादियों के खिलाफ सिक्योरिटी फोर्सेस का ऑपरेशन जारी है।

Jammu-Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में जंग और तेज हो गई है। एक तरफ बांदीपुरा में ऑपरेशन कैत्सन चल रहा है। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है और ऑपरेशन जारी है। इसकी जानकारी भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया गया है। वहीं कुपवाड़ा में भी आतंकवादियों और भारतीय सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में भी अब तक एक आतंकवादी को मौत के घाट उतारा जा चुका है।

Fight against terror in J&K

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़।

बांदीपुरा में एक आतंकवादी ढेर

बांदीपुरा के कटिसन वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि एक आतंकवादी मारा गया है। 2 सुरक्षा बल के जवान घायल हुए हैं। इसी क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा सेना के शिविर को निशाना बनाए जाने के कुछ दिन बाद मुठभेड़ हुई है।

End of Feed