जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के एक मोबाइल नंबर का उपयोग करके रेल मदद ऐप के माध्यम से इस ट्रेन में बम होने की धमकी दी गई। बता दें, यह ऐप यात्रियों को शिकायत दर्ज करने और वास्तविक समय में अपनी शिकायतों की कंडीशन की जांच करने की इजाजत देता है। एहतियात के तौर पर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
