Jammu and Kashmir: कठुआ पुलिस ने जारी किए 4 आतंकियों के स्केच, 5 सैनिकों की हत्या में थे शामिल

Jammu and Kashmir News in Hindi: पुलिस ने बताया कि जून में चत्तरगला में 5 सैनिकों के हत्या में शामिल चार आतंकियों को आखिरी बार मल्हार, बानी और सोजधार के धोकों में देखा गया था। इन चारों आतंकियों के स्केच जारी करके उनपर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं के बीच कठुआ पुलिस ने 4 आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। ये चारों आतंकी घने जंगलों में छिपे हुए हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इन आतंकियों को आखिरी बार मल्हार, बानी और सोजधार के धोकों में देखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक, ये चारों आतंकी जून में चत्तरगला में 5 सैनिकों के हत्या में भी शामिल रहे हैं।

Kathua police released sketches of 4 terrorists

कठुआ पुलिस ने जारी किए आतंकियों के स्केच।

कठुआ पुलिस ने बताया कि प्रत्येक आतंकी पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आतंकवादियों के बारे में विश्वसनी सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों ने आतंकियों ने कश्मीर के बजाए जम्मू क्षेत्र को निशाना बनाया है। यहां आतंकी वारदातें बढ़ गई हैं।

End of Feed