Waqf Bill: वक्फ विधेयक पर हंगामे के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा की बैठक स्थगित

Jammu and Kashmir Assembly: यह लगातार दूसरा दिन है जब सत्ता पक्ष की ओर से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से नहीं चलने दिया गया।

Jammu and Kashmir Assembly: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा करने के लिए दिए गए कार्य स्थगन प्रस्ताव को अनुमति न मिलने के बाद नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सदस्यों ने सदन में हंगामा किया जिसके चलते कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

jammu kashmir assembly

जम्मू-कश्मीर विधानसभा

जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य सलमान सागर और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सदस्य सज्जाद गनी लोन के नेतृत्व में विधेयक पर चर्चा के लिए नियत कामकाज को स्थगित करने की मांग उठाई गई।विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की, लेकिन नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, पीडीपी और कई निर्दलीय विधायक अध्यक्ष के आसन के समक्ष आ गए और ‘काला कानून वापस लो’ के नारे लगाए।

End of Feed