लखनऊ

वक्फ बिल को लेकर कैब ड्राइवर से हुई रिटायर्ड कर्नल की बहस, हमलावर बुलाकर चालक ने करवा दी पिटाई; FIR दर्ज

कानपुर से लखनऊ जा रहे रिटायर्ड कर्नल की कैब ड्राइवर वक्फ बोर्ड को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद ड्राइवर ने लाइव लोकेशन भेज हमलावरों को बुलाया और रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Image

वक्फ बिल को लेकर कैब ड्राइवर से रिटायर्ड कर्नल पर किया जानलेवा हमला

Lucknow: लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर से लखनऊ लौट रहे एक रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर और रिटायर्ड कर्नल के बीच वक्फ बिल को लेकर बहस हो गई थी। इससे गुस्साए ड्राइवर ने लाइव लोकेशन शेयर करके हमलावरों को बुलाया और रिटायर्ड कर्नल के साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह ने ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

कैब ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज

जानकारी के अनुसार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पद पर तैनात रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह पर उस वक्त जानलेवा हमला किया गया, जब वे ओला कैब लेकर कानपुर से लखनऊ लौट रहे थे। यह घटना 4 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है। सूर्य प्रकाश सिंह ने अचलगंज, उन्नाव थाने में पूरे मामले की शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सूर्य प्रकाश सिंह बताई आपबीती

दर्ज एफआईआर के अनुसार, रात लगभग 10 बजे कानपुर कैंट से ओला गाडी नंबर UP 78HT 8065 चालक नाम वसीक राजा पुत्र मो० वसीम निवासी 131/283, बेगमपुर थाना बाबूपुरवा कानपुर नगर से लखनऊ की तरफ जाने के लिए बुक किया था। सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रास्ते में कैब ड्राइवर वक्फ बोर्ड के मामले में उनके साथ बहस करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने अपने मोबाइल फोन से एक वाट्सऐप ग्रुप में अपनी लाइव लोकेशन शेयर की ओर कुछ मैसेज डाले।

सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आगे आरिफ नाम के व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ गाड़ी रोकी और मुझ पर नुकीले पत्थर एवं लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से सिर पर प्रहार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हे होश आया तो मैंने अपने आपको इन व्यक्तियों के बीच पाया जिसमें अधिकतर मुस्लिम समुदाय के थे और इसमें आरिफ नाम का व्यक्ति प्रमुख था। इन व्यक्तियों ने मेरे जरूरी कागजात और तीन हजार रुपये नगद जो मेरी पैंट की पिछली जेब में रखे थे निकाल लिए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article