देश

Jal Jeevan Mission : 11 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर PM Modi ने सराहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 07:20 PM IST

PM Modi on Jal Jeevan Mission: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

नई दिल्ली: जल जीवन मिशन के तहत 11 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत के एक ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया और लिखा, एक महान उपलब्धि, भारत के लोगों को 'हर घर जल' सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर हुए कार्य का संकेत। इस पहल से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों और इस मिशन को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को भी बधाई।

गौरतलब है कि जल जीवन मिशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अगस्‍त 2019 को स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया था। जब इस मिशन की घोषणा हुई, उस वक्‍त देश में 19.27 करोड़ ग्रामीण घरों में से केवल 3.23 करोड़ (17 प्रतिशत) घरों में ही नल से जल मुहैया हो रहा था, लेकिन पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के अभियान में अभूतपूर्व सफलता देखने को मिली है। इसी का नतीजा है कि अब 11 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचने लगा है।

5 राज्यों व 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 100% कनेक्शन

देश में पांच राज्‍य और तीन केन्‍द्र शासित प्रदेशों ने 100 प्रतिशत हर घर नल से जल पहुंचाने में सफलता हासिल कर ली है। पांच राज्‍यों में हरियाणा, गोवा, तेलंगाना, गुजरात और पंजाब शामिल हैं, जबकि तीन केन्‍द्र शासित प्रदेशों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दमन द्वीप और दादर नागर हवेली और पुड्डुचेरी शामिल हैं।

वर्ष 2024 तक 100% ग्रामीण घरों में पहुंचेगा जल

इस योजना का उद्देश्य देश के आदिवासी क्षेत्रों सहित प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वर्ष 2024 तक नल के जरिए से नियमित और दीर्घकालिक आधार पर निर्धारित गुणवत्ता की पर्याप्त मात्रा में पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article