जैश ए मोहम्मद ने डॉक्टर शाहीन को दिया था 'Madam Surgeon' का नाम (फोटो: canva)
Delhi Blast Dr. Shaheen News: डॉक्टर शाहीन को लेकर सूत्रों के हवाले से नया खुलासा सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि जैश ए मोहम्मद ने 'मैडम सर्जन' का कोड दिया था और ऑपेरशन में जुड़े सभी साथी और जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकी 'मैडम सर्जन' कह कर बुलाते थे। वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि
जैश ए मोहम्मद की 'मैडम सर्जन'ऑपेरशन हमदर्द को अंजाम देने में जुटी थी। युवा मुस्लिम लड़कियों और मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी दिखा कर दहशतगर्दी की तरफ ले जाने वाले ऑपेरशन का नाम operation हमदर्द रखा गया था।
1-पहली केटेगरी में उन मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं को रखा गया था जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर थी जिन्हें पैसे का लालच देकर दहशतगर्दी के रास्ते पर लाने की प्लानिंग थी।
2-दूसरी कैटेगरी में उन मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं को रखा गया था जो आम तौर पर बुर्का नही पहनती थी और उनकी ख्वाहिश बहुत बड़ी बड़ी थी।उनको विदेश ले जाने का और ख्वाब दिखाने का प्लान था।ऐसो आराम की जिंदगी दिलाने का वादा करने की योजना थी।
3-तीसरी कैटेगरी में उन मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं को रखा जाना था जो विचारों से कट्टरपंथी थी और आराम से जिहाद के रास्ते पर आ जाती
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा कि शाहीन उर्फ मैडम सर्जन के वाट्सअप मैसेज से अहम जानकारी मिली है। मैडम सर्जन को दो नंबरों से निर्देश वाले मैसेज आते थे। मैडम सर्जन उनसे बात करने के लिए उनके नंबर मैडम x और मैडम z के नाम से फोन लिस्ट में save की थी, इन दोनों ही नंबर में फ़ोटो नही लगी है।
जांच एजेंसी ये पता लगाने में जुटी हुई है कि ये उसके भारत के साथी है या पाकिस्तान के। मैडम x की तरफ से मैडम सर्जन को जुलाई के महीने में एक वाट्सअप भेजा गया जिसमें मैडम z को जल्द ही सभी लोगों से मिलवाने की बात कही गयी थी। दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ा इनपुट मिला है।
एक मैसेज में शाहीन यानी मैडम सर्जन ने ये कहा है कि मैडम x आपने जो मेडिसिन मंगवाई थी वो इस हफ्ते पहुंच जाएगी जिसपर मैडम x ने लिखा था कि आपरेशन के लिए दवाई कम नही पड़नी चाहिए। सूत्रों के अनुसार मेडिसिन शब्द का इस्तेमाल विस्फोटक के लिए किया गया था
ऑपेरशन का इस्तेमाल आतंकी हमले के लिए कोडवर्ड में किया गया था। इसी तरह से एक मैसेज मैडम z की तरफ से किया गया था जिसमे कहा गया था कि मैडम सर्जन आप हमदर्द ऑपेरशन पर ज्यादा ध्यान दीजिए। ऑपेरशन हमदर्द महिला आतंकियों की फौज के लिए भर्ती के लिए प्रयोग हुआ था।
मैडम सर्जन यानी शाहीन
मैडम x और मैडम z से लगातार निर्देश लेती थी
मैडम x और मैडम z कौन हैं इसके बारे में जांच एजेंसियां पता करने में जुटी हुई है
आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल की अहम कड़ी डॉक्टर शाहीन के पास जांच एजेंसियों को तीन पासपोर्ट होने की जानकारी मिली है।इन पासपोर्ट के जरिए शाहीन तीन बार पाकिस्तान भी गई थी।इनमें से एक पासपोर्ट जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के पते पर दूसरा लखनऊ के पते पर और तीसरा फरीदाबाद के पते पर बनवाया गया है।
इन सभी पासपोर्ट पर डॉक्टर शाहीन के अभिभावक के तौर पर अलग-अलग नाम दर्ज हैं एक में पिता दूसरे में पति और तीसरे में भाई को अभिभावक दिखाया गया है। डॉक्टर शाहीन ने सबसे बाद में बने पासपोर्ट में भाई डॉक्टर परवेज अंसारी को अभिभावक के तौर पर दिखाया है।
इस पासपोर्ट में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस का पता दर्ज है। जांच एजेंसियो को जानकारी मिली है कि डॉक्टर शाहीन ने 6 बार दूसरे देशों की यात्राएं की है। जांच में सामने आया है कि 2013 में कानपुर में नौकरी छोड़ने के बाद डॉक्टर शाहीन थाईलैंड गई थी। जबकि 2021 से पहले उसका भाई डॉक्टर परवेज 3 साल तक मालदीप में रहा है। दोनों की विदेश यात्राओं के दौरान इनकी एक्टिविटी को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
डॉक्टर शाहीन के अब तक मिले बैंक खातों में बीते सात सालों में करीब 1.55 करोड़ रुपए का लेन देन हुआ हैं। एजेंसियां धनराशि आने और जाने के माध्यमों का ब्यौरा जुटा रही हैं। शाहीन के पास 7 बैंक खातों की जानकारी मिली है। कुछ प्राइवेट बैंक तो कुछ सरकारी बैंक में खाते है। इनमें से 3 खाते कानपुर दो दो लखनऊ और दिल्ली में है। बैंक खातों की पड़ताल में 2014 में 9 लाख 2015 में 6 लाख 2016 में 11 लाख , 2017 में 19 लाख के बड़े ट्रांजेक्शन मिले है।
गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज ने फार्माकोलॉजी विभाग के बोर्ड से डॉक्टर शाहीन सईद का नाम हटा दिया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर शाहीन 1 सितंबर, 2012 से 31 दिसंबर, 2013 तक फार्माकोलॉजी विभाग की अध्यक्ष रही और उनके बाद डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने 01 जनवरी, 2014 से यह पद संभाला।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।