World Most Welcoming Cities: बुकिंग.कॉम ने ट्रैवलर रिव्यू अवार्ड्स 2024 के तहत दुनिया के ऐसे टॉप-10 शहरों की सूची जारी की है जो अपने मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत करते हैं। इसमें भारत के एक शहर को भी जगह मिली है। ये शहर है राजस्थान का जैसलमेर। जैसलमेर ने टॉप-10 स्वागत करने वाले शहरों में अपना स्थान सुरक्षित किया है। इसे मिला सम्मान बताता है कि रेत की तपती गर्मी के बीच शहरवासी मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत करने में कोई कसर बाकी नहीं रखते। इस वर्ष दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ 1.48 मिलियन ट्रैवल प्रदाताओं को मान्यता दी गई है, जिनमें से 13,348 भारत से हैं।
ये शहर सूची में शामिल
देशों में इटली सबसे आगे
इटली लगातार सातवें साल सबसे अधिक पुरस्कार हासिल कर वैश्विक आतिथ्य के क्षेत्र में अग्रणी रहा। इसके बाद स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और यूके हैं। ट्रैवलर रिव्यू अवार्ड्स 309 मिलियन से अधिक ग्राहकों से जुड़ा है उन गंतव्यों के बारे में बताता है जो अपने मेहमानों को यादगार अनुभव देने में लगातार काम कर रहा है।
स्वागत करने वाला नंबर-1 शहर
बुकिंग.कॉम की 2024 के स्वागत करने वाले शहरों की सूची में ऐसे नाम हैं जिनका जिक्र कम ही होता है। शीर्ष पर ब्राजील का शहर अररियल डी'अजुडा (Arraial d'Ajuda) है, जो अपने समुद्र तटों और मनोरम वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। ग्रीस का एर्मोपोली (Ermoupoli) और पुर्तगाल का वियाना डो कास्टेलो (Viana do Castelo) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में जैसलमेर नौवें स्थान पर है।
जैसलमेर का आकर्षण
जैसलमेर का आकर्षण इसकी राजसी बलुआ पत्थर की वास्तुकला में निहित है, जिसका मुख्य आकर्षण जैसलमेर किला और जटिल रूप से डिजाइन की गई हवेलियां हैं। यह शहर गर्मजोशी भरा स्वागत चाहने वाले यात्रियों के बीच पसंदीदा बन गया है। वास्तुकला के चमत्कारों और जैसलमेर के लोगों के सहज आतिथ्य का संयोजन इसे एक अलग ही अंदाज और अनुभव प्रदान करता है।
मेहमानवाजी में टॉप 10 शहर
एरारियल डी'अजुदा, (Arraial d'Ajuda)ब्राजीलएर्मौपोली (Ermoupoli), ग्रीस
वियाना डो कैस्टेलो, (Viana do Castelo) पुर्तगाल
डेलेसफोर्ड, (Daylesford) ऑस्ट्रेलिया
ग्रिंडेलवाल्ड, (Grindelwald) स्विट्जरलैंड
मोआब, (Moab), अमेरिका
उज़ेस, (Uzès) फ्रांस
माज़ात्लान, (Mazatlán) मेक्सिको
जैसलमेर, (Jaisalmer) भारत
फुजिकावागुचिको, (Fujikawaguchiko) जापान
