जनगणना 2027 में RSS-BJP के कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने की तैयारी? जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 16 अक्टूबर 2026 को जारी जनगणना संशोधन अधिसूचना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रशिक्षण शिविर और जनसांख्यिकीय बदलावों पर गठित उच्चस्तरीय समिति की पहल को जोड़ते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

जनगणना 2027 को लेकर सियासत शुरू हो गई है। भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त द्वारा जारी की गई अधिसूचना को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दी गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस अधिसूचना में गणनाकारों की नियुक्ति को लेकर किए गए बदलावों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनगणना करने के लिए पात्र लोगों का दायरा बढ़ाकर RSS और बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का रास्ता खोल दिया है। रमेश ने RSS के प्रशिक्षण शिविर और जनसांख्यिकीय बदलावों पर गठित उच्चस्तरीय समिति की पहल का हवाला देते हुए जनगणना की निष्पक्षता पर भी चिंता जताई है।

जयराम रमेश

जयराम रमेश

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार ने जनगणना में गिनती करने वालों को नियुक्त करने के लिए पात्र लोगों की सूची का विस्तार किया है। उन्होंने गृह मंत्रालय के अधीन भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना का हवाला देते हुए दावा किया कि इसमें शिक्षकों और विभिन्न सरकारी तथा गैर-सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों के अलावा ऐसे किसी भी व्यक्ति को गणनाकार नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है, जिसे राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन उपयुक्त समझे। इसी प्रावधान को लेकर कांग्रेस नेता ने सवाल खड़े किए हैं।

End of Feed