IndiGo Flight Bomb Threat: जयपुर से मुंबई आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक धमकी भरा नोट मिलने से मुंबई एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई और फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराया गया। अधिकारियों ने सोमवार शाम को बताया कि जयपुर से आई इंडिगो की एक फ्लाइट को बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई ने एक बयान में कहा कि जयपुर से मुंबई जा रहे एक विमान में एक धमकी भरा नोट मिला। एहतियात के तौर पर, 2043 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। फ्लाइट 20.50 बजे सुरक्षित रूप से उतरी। एयरपोर्ट संचालन अप्रभावित रहा। CSMIA एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है। यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। CSMIA ने एक बयान में कहा कि जयपुर से मुंबई जा रहे एक विमान में एक धमकी भरा नोट मिला था। एहतियात के तौर पर रात 8:43 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। विमान 8:50 बजे सुरक्षित रूप से उतरा। एयरपोर्ट संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
देश
जयपुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
- Authored by: Shashank Shekhar Mishra
- Updated Apr 8, 2025, 09:15 AM IST
IndiGo Flight Bomb Threat: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक धमकी भरा नोट मिलने से मुंबई एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई और फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराया गया।
बम की धमकी के बाद जयपुर से आ रहे इंडिगो विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Photo : ANI
