'जयचंद भी एक देशद्रोही बादशाह था...' कुमार विश्वास के तैमूर वाले बयान पर सपा नेता एसटी हसन का पलटवार; जानें क्या है पूरा मामला

कुमार विश्‍वास ने बगैर नाम लिए सैफ अली खान और करीना कपूर पर हमला बोला था। उन्‍होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है। इसको लेकर कुमार विश्‍वास ने कहा कि अब ये नहीं चलेगा कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे। इसपर अब सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन पर प्रतिक्रिया दी। हसन ने कहा कि तैमूर एक नाम है इसे कोई भी रख सकता है।

मशहूर कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए एक फिल्म कलाकार के बेटे के नाम पर टिप्पणी की, जिसे तैमूर से जोड़ा जा रहा है। उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन पर प्रतिक्रिया दी। मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने एक सवाल के जवाब में कुमार विश्वास की टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि तैमूर एक नाम है इसे कोई भी रख सकता है। तैमूर का मतलब बहुत ज्यादा मजबूत होता है। लोग अपने बच्चों का नाम बादशाहों के नाम पर भी रख लेते हैं। अब ये तो वो जानें कि उन्होंने बादशाह के नाम रखा था या एक नाम के तौर पर नाम पर रखा था।

ST Hasan- Kumar Vishwas

कुमार विश्‍वास के तैमूर वाले बयान पर सपा नेता एसटी हसन ने किया पलटवार

जयचंद भी एक देशद्रोही बादशाह था- एसटी हसन

सपा नेता ने आगे कहा कि यह हकीकत है कि तैमूर एक जालिम बादशाह था। उसने हिंदुस्तान पर हुकूमत भी की थी। बादशाह ने क्या किया, क्या नहीं किया उससे सैफ अली खान के बच्चे को क्यों जोड़ा जा रहा है? अगर सैफ अली खान ने अपने बच्चे का नाम तैमूर रखा तो इसमें क्या बुराई है। उन्होंने कहा कि लोग जयचंद नाम नहीं रखते हैं क्या? लोगों के जयचंद नाम गांवों में बहुत मिल जाएंगे। एक मुद्दा बनाने के लिए ये सही नहीं है। जयचंद भी एक देशद्रोही बादशाह था। पृथ्वीराज चौहान से उसका झगड़ा था। जयचंद मुल्क के गद्दारों से मिला हुआ था। उसने मुल्क से गद्दारी की थी। लोग फिर भी उसके नाम पर अपने बच्चों का नाम रख लेते हैं।

End of Feed