देश

'जयचंद भी एक देशद्रोही बादशाह था...' कुमार विश्वास के तैमूर वाले बयान पर सपा नेता एसटी हसन का पलटवार; जानें क्या है पूरा मामला

कुमार विश्‍वास ने बगैर नाम लिए सैफ अली खान और करीना कपूर पर हमला बोला था। उन्‍होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है। इसको लेकर कुमार विश्‍वास ने कहा कि अब ये नहीं चलेगा कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे। इसपर अब सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन पर प्रतिक्रिया दी। हसन ने कहा कि तैमूर एक नाम है इसे कोई भी रख सकता है।

Image

कुमार विश्‍वास के तैमूर वाले बयान पर सपा नेता एसटी हसन ने किया पलटवार

Photo : Twitter

मशहूर कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए एक फिल्म कलाकार के बेटे के नाम पर टिप्पणी की, जिसे तैमूर से जोड़ा जा रहा है। उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन पर प्रतिक्रिया दी। मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने एक सवाल के जवाब में कुमार विश्वास की टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि तैमूर एक नाम है इसे कोई भी रख सकता है। तैमूर का मतलब बहुत ज्यादा मजबूत होता है। लोग अपने बच्चों का नाम बादशाहों के नाम पर भी रख लेते हैं। अब ये तो वो जानें कि उन्होंने बादशाह के नाम रखा था या एक नाम के तौर पर नाम पर रखा था।

जयचंद भी एक देशद्रोही बादशाह था- एसटी हसन

सपा नेता ने आगे कहा कि यह हकीकत है कि तैमूर एक जालिम बादशाह था। उसने हिंदुस्तान पर हुकूमत भी की थी। बादशाह ने क्या किया, क्या नहीं किया उससे सैफ अली खान के बच्चे को क्यों जोड़ा जा रहा है? अगर सैफ अली खान ने अपने बच्चे का नाम तैमूर रखा तो इसमें क्या बुराई है। उन्होंने कहा कि लोग जयचंद नाम नहीं रखते हैं क्या? लोगों के जयचंद नाम गांवों में बहुत मिल जाएंगे। एक मुद्दा बनाने के लिए ये सही नहीं है। जयचंद भी एक देशद्रोही बादशाह था। पृथ्वीराज चौहान से उसका झगड़ा था। जयचंद मुल्क के गद्दारों से मिला हुआ था। उसने मुल्क से गद्दारी की थी। लोग फिर भी उसके नाम पर अपने बच्चों का नाम रख लेते हैं।

कुमार विश्वास का कहना है कि भारत जाग गया है। अब ऐसे लुटेरों के नाम पर ना तो हीरो बनने देंगे, ना गद्दार बनने देंगे। इस सवाल के जवाब में सपा नेता ने कहा कि सैफ अली खान का क्या यह कह रहे हैं कि मैंने अपने बेटे का नाम तैमूर बादशाह के नाम पर रखा है। अगर वो ऐसा कहते हैं तो बात अलग है, लेकिन नाम तो नाम है उसका मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। बेवजह हर चीज में विवाद पैदा करना ठीक नहीं है। तैमूर नाम है और नाम तो कुछ भी कोई भी रख सकता है। उन्होंने आगे कहा कि कुमार विश्वास लोगों का अटेंशन लेने के लिए इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article