15 अगस्त से हरियाणा के स्कूलों में गुड मॉर्निंग की जगह जय हिंद, नायब सैनी सरकार का फैसला

शिक्षा निदेशालय ने छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना पैदा करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में क्या लिखा है जानिए।

Jai Hhind in Haryana Schools: 15 अगस्त से हरियाणा के स्कूलों में गुड मॉर्निंग की जगह जय हिंद कहा जाएगा। इस संबंध में हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को आदेश जारी किए हैं। 15 अगस्त से गुड मॉर्निंग की जगह जय हिंद अभिवादन शुरू होगा। छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना पैदा करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों में लिखा है कि 15 अगस्त को झंडा फहराने से पहले निर्देशों का पालन किया जाए।

Haryana jai hind

हरियाणा में 15 अगस्त से जय हिंद

देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना उत्पन्न करने का उद्देश्य

प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से गुरुवार को जारी परिपत्र में कहा गया है कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए इस कदम का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना उत्पन्न करना है । परिपत्र में कहा गया है कि ‘जय हिंद’ का नारा सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिया था और स्वतंत्रता के बाद सशस्त्र बलों द्वारा इसे सलामी के रूप में स्वीकार किया गया था ।

End of Feed