देश

जहां दारू अनलिमिटेड...बिहार में शराब से मौतों पर RJD ने समझाया JDU का ये मतलब

तीनों जिलों में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हुई थी। 16 अक्टूबर से अब तक सिवान जिले के मगहर और औरिया पंचायतों में अवैध शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

Image

आरजेडी का जेडीयू पर निशाना

Bihar Liquor Deaths: बिहार में शराब से हो रही मौतों के लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने सत्तारुढ़ जेडीयू को निशाने पर लिया है। आरजेडी ने बकायदा जेडीयू का नया नामकरण कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल ने एक्स पर जेडीयू का मतलब सिखाया है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को अनलिमिटेड शराब उपलब्ध कराने वाली पार्टी बताया है।

आरजेडी ने ये लिखा

J का मतलब जहां

D का मतलब दारू

U का मतलब अनलिमिटेड

सवाल - बिहार में शराबबंदी है बावजूद हर घर में शराब उपलब्ध है, जहरीली शराब से होने वाले मौत का जिम्मेदार कौन?

उत्तर- नीतीश कुमार और जेडीयू।

बिहार में जहरीली शराब से 37 की मौत

बता दें कि हाल ही में बिहार के सिवान, सारण और गोपालगंज जिलों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई है। मौतों के इन मामलों में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और सात महिलाओं समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों जिलों में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हुई थी। 16 अक्टूबर से अब तक सिवान जिले के मगहर और औरिया पंचायतों में अवैध शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक अधिकारी ने बताया कि सारण जिले के मशरख थाने के अंतर्गत इब्राहिमपुर इलाके में सात लोगों और गोपालगंज में दो लोगों की मौत शराब पीने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि सारण रेंज के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों में कुल 37 लोगों की मौत हुई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने 5 अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article