farmers protest: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया है। डल्लेवाल मंगलवार को केंद्र के साथ चंडीगढ़ में हुई बैठक में शामिल हुए थे गौर हो कि किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच सातवें दौर की वार्ता बुधवार को चंडीगढ़ में संपन्न हुई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगली बैठक 4 मई को आयोजित किये जाने की घोषणा की। यह वार्ता किसानों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी।
वहीं पंजाब के मोहाली में काफी समये आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया
यही नहीं इनके अलावा सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़ और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
बताते हैं कि किसान नेता सरवन सिंह पंधेर चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री के साथ मीटिंग के बाद शंभू बॉर्डर के लिए जा रहे थे। उन्हें बनूड में मोहाली पुलिस की तरफ से डिटेन किया गया है पुलिस उन्हें भी हिरासत में लेकर बनूड़ पुलिस लाइन ले गई है वहीं पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है।
शंभू मोर्चे पर भारी पुलिस बल पहुंचा है
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शंभू मोर्चे पर भारी पुलिस बल पहुंचा है, पुलिस की तरफ से भी शंभू बॉर्डर पर वाटर कैनन की गाड़ियां एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद हैं।
