धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे जगद्गुरु रामभद्राचार्य, बोले- हमारा शास्त्र ही चमत्कार है

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 24, 2023, 03:47 PM IST

जादू टोना और अंधविश्वास फैलाने के आरोपों मे बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसी बीच गद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) उनके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि वे मेरे शिष्य हैं। हमारा शास्त्र ही चमत्कार है।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के समर्थन में उतरे। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के बाबा धीरेंद्र शास्त्री मेरे शिष्य हैं। धीरेंद्र के परिवार को धमकाना गलत है। हमारा शास्त्र ही चमत्कार है। भगवान के आशीर्वाद से सब संभव है। धीरेंद्र शास्त्री को धमकी देने मिलने के बाद मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में सुरक्षा बढ़ाई गई। मंदिर परिसर में डॉग और बम स्क्वायड पहुंचा। एसपी सचिन शर्मा भी खुद बागेश्वार धाम पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें यह धमकी फोन मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने छतरपुर के बमीठा थाने में धारा 506 और 507 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया। उधर बागेश्वर बाबा को चुनौती देने वाले श्याम मानव को भी जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने पर श्याम मानव ने कहा कि वह जब भी किसी बाबा को एक्सपोज करने जाते हैं तो इस तरह की धमकी मिलती है।

End of Feed