India LPG News: देश की ऊर्जा जरूरतों की लंबी, जटिल और अक्सर अनदेखी राह पर एक और अहम कड़ी जुड़ गई है। MV Jag Vikram नाम का विशाल LPG पोत सफलतापूर्वक Kandla Port के ऑयल जेट्टी-1 पर आ लगा। यह अपने साथ 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी की बड़ी खेप लेकर आया है।
कच्छ के तट पर स्थित यह बंदरगाह अब इस आगमन के साथ और भी रणनीतिक हो गया है। बता दें कि यह बंदरगाह पहले से ही देश की ऊर्जा आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मंगलवार रात जहाज का सुरक्षित तरीके से बर्थ होना केवल एक तकनीकी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की रसोई तक गैस पहुंचाने वाली एक पूरी श्रृंखला का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
Strait of Hormuz को कर डाला पार
इस यात्रा की खास बात यह रही कि जहाज ने दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक, Strait of Hormuz को पार कर भारत तक का सफर तय किया है। यह वही रास्ता है जहां से दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति की नब्ज गुजरती है। सबसे बड़ी बात ये कि अब होर्मुज बंद है। अमेरिका ने होर्मुज पर पिछले 1-2 दिन से तगड़ी नाकेबंदी की है। लेकिन यह जहाज अमेरिकी सख्ती से पहले वहां से निकल गया था।
अब हर घर कैसे तेज होगी सप्लाई?
बंदरगाह अधिकारियों के अनुसार, जहाज से LPG की अनलोडिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इस खेप के आने से घरेलू बाजार में रसोई गैस की उपलब्धता स्थिर रहने की उम्मीद है और संभावित कमी की आशंकाओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। समंदर की लहरों से होते हुए, हजारों किलोमीटर का सफर तय कर यह गैस अब देश के घरों तक पहुंचेगी।
विशालकाय मालवाहक जहाज जग विक्रम
कच्छ जिले में स्थित कांडला बंदरगाह से देश की ऊर्जा सुरक्षा को तब एक एक अत्यंत महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त हुआ जब विशालकाय मालवाहक जहाज जग विक्रम सफलतापूर्वक कांडला पोर्ट पहुंच चुका है, जो अपने साथ लगभग 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी की विशाल खेप लेकर आया है। यह जहाज मंगलवार रात को कांडला बंदरगाह की ऑयल जेटी नंबर 1 पर सुरक्षित रूप से लग गया है।
