देश

PoK पर कब्जा करे सरकार, खत्म करे बार-बार का आतंकवाद, गरजे ओवैसी

ओवैसी ने कहा, बीजेपी कहती है घर में घुस के मारेंगे। अगर आप (केंद्र सरकार) इस बार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, तो घर में घुस कर बैठ जाना।

Image

असदुद्दीन ओवैसी गरजे

Photo : PTI

Asaduddin Owaisi: पाकिस्तान से तनाव के बीच AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि केंद्र सरकार को इस बार पीओके पर कब्जा कल लेना चाहिए। बार-बार का आतंकवाद खत्म होना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि भारतीय संसद ने पीओके के संबंध में रिजॉल्यूशन पास किया है। ओवैसी ने खुलकर कहा कि भारत को इस बार पीओके जरूर ले लेना चाहिए।

ओवैसी ने कहा, बीजेपी कहती है घर में घुस के मारेंगे। अगर आप (केंद्र सरकार) इस बार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, तो घर में घुस कर बैठ जाना। यह भारतीय संसद का संकल्प है कि पीओके हमारा है। सभी विपक्षी दल सरकार से कह रहे हैं कि आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए।

भारत का रुख सख्त

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत का रुख बेहद सख्त है। भारत जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा है और इसी सिलसिले में कल हुई एक अहम बैठक में पीएम मोदी ने सेना को पूरी आजादी दी है। भारत के तेवर देख पाकिस्तान भी घबरा उठा है और कभी परमाणु बम की धमकी दे रहा है तो कभी निष्पक्ष जांच का राग अलाप रहा है। लेकिन उसने आतंकियों पर कार्रवाई की बात एक बार भी नहीं की है।

सरकार ने लिए सख्त फैसले

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं जिनमें अटारी में बॉर्डर बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना को निलंबित करना, उन्हें अपने देश लौटने और दोनों पक्षों के उच्चायोगों में अधिकारियों की संख्या कम करना शामिल है। भारत ने पहलगाम हमले के मद्देनजर 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि को भी स्थगित कर दिया है। इसे लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और उसने युद्ध की धमकी भी दी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article