खरगे-राहुल ने कांग्रेस के नए सचिवों को सौंपी जिम्मेदारी, BJP-RSS पर बोला हमला, नई टीम को दिया ये मंत्र

खरगे ने कहा कि कांग्रेस हर भारतीय तक पहुंचेगी। हमने नवनियुक्त एआईसीसी सचिवों और संयुक्त सचिवों की एक बैठक की अध्यक्षता की। हम अपने संगठन को मजबूत करने, हर किसी की आवाज को शामिल करने और सत्ता को सच का आइना दिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने एआईसीसी के सचिवों और संयुक्त सचिवों के साथ बैठक की
  • कहा- बीजेपी-आरएसएस की विभाजनकारी राजनीति से लड़ना होगा और संविधान की रक्षा करनी होगी
  • नई टीम से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी

Kharge and Rahul

कांग्रेस की नई टीम को जिम्मेदारी

Kharge-Rahul Hits out BJP-RSS: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिवों और संयुक्त सचिवों के साथ बैठक में बीजेपी-आरएसएस को निशाने पर लिया। दोनों नेताओं ने कहा कि हमें बीजेपी-आरएसएस की विभाजनकारी राजनीति से लड़ना होगा और संविधान की रक्षा के लिए दृढ़ता से काम करना होगा। सूत्रों ने बताया कि खरगे और राहुल ने कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी। यह बैठक एक बड़े संगठनात्मक बदलाव के कुछ दिन बाद हुई, जिसके तहत पार्टी ने कुछ पदाधिकारियों के राज्यों में फेरबदल करते हुए कई नए सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की।

खरगे बोले- हर भारतीय तक पहुंचेगी कांग्रेस

खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस हर भारतीय तक पहुंचेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हमने नवनियुक्त एआईसीसी सचिवों और संयुक्त सचिवों की एक बैठक की अध्यक्षता की। हम अपने संगठन को मजबूत करने, हर किसी की आवाज को शामिल करने और सत्ता को सच का आइना दिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में नवनियुक्त एआईसीसी सचिवों और संयुक्त सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। उन्होंने कहा, युवा सोच और अखिल भारतीय पहुंच के साथ, समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों का मजबूत प्रतिनिधित्व रखने वाली यह विविध टीम हमारी पार्टी के कामकाज में नया उत्साह लाएगी।

End of Feed