देश

एयर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी, 107 पैसेंजर्स लेकर दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रहा था विमान

Air India Flight Bomb Threat: विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक एस राजा रेड्डी ने कहा कि दिल्ली पुलिस को बम की धमकी वाली कॉल मिली और एयरलाइन तथा विशाखापत्तनम हवाई अड्डे को सतर्क कर दिया गया। एयरपोर्ट स्टाफ को फ्लाइट में बम होने का कॉल आया तो हड़कंप मचा गया। आनन फानन में रनवे पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस, सिक्योरिटी, बम और डॉग स्कवाड को तैनात किया गया।

Image

एयर इंडिया फ्लाइट को मिली बम की धमकी

Photo : iStock

Air India Flight Bomb Threat: एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली तो एयरलाइन स्टाफ और पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रही फ्लाइट में बम होने की धमकी भरा कॉल आया, लेकिन यह धमकी झूठी निकली। एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में मंगलवार देर रात बम की धमकी मिली थी, लेकिन विशाखापत्तनम में उतरने के बाद गहन जांच के बाद यह अफवाह निकली।

विमान में सवार थे 107 यात्री

विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक एस राजा रेड्डी ने कहा कि दिल्ली पुलिस को बम की धमकी वाली कॉल मिली और एयरलाइन तथा विशाखापत्तनम हवाई अड्डे को सतर्क कर दिया गया। रेड्डी ने बताया कि विमान सुरक्षित उतरा और विमान की गहन जांच करने पर पता चला कि यह झूठी कॉल थी। उन्होंने बताया कि विशाखापत्तनम जाने वाले विमान में 107 यात्री सवार थे। निदेशक ने बताया कि विमान से यात्रियों को उतारकर जांच करने के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इस बीच, रेड्डी ने बताया कि दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान शुरू हो गई है और यह रात करीब 12.30 बजे रवाना होगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article