गणतंत्र दिवस पर दिखेगी इसरो की शानदार झांकियां, चंद्रयान-3 से लेकर शिवशक्ति प्वाइंट आएंगे नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 02:07 PM IST

इसरो का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।

Republic Day Parade Tableau: इस साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2024 पर एक से बढ़कर एक शानदार झांकियां दिखाई जा रही हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) गणतंत्र दिवस परेड 2024 में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अपनी विशेष झांकी प्रदर्शित करेगा। झांकी में चंद्रयान और चंद्रमा पर शिव शक्ति प्वाइंट का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकी में अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण और चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर उसकी सॉफ्ट लैंडिंग को दिखाया जाएगा। यह लैंडिंग पॉइंट को भी प्रदर्शित करेगा, जिसे शिव शक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाता है।

ISRO Tableau

इसरो की झांकियां

चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास

इसरो का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इसने 23 अगस्त को चंद्र सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की। चंद्रयान-3 में एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल, एक प्रोपल्शन मॉड्यूल और एक रोवर मौजूद है। इसका लक्ष्य अंतर-ग्रहीय मिशनों के लिए जरूरी नई तकनीकों को विकसित करना और प्रदर्शित करना था जिसमें यह पूरी तरह कामयाब रहा।

End of Feed