देश

गणतंत्र दिवस पर दिखेगी इसरो की शानदार झांकियां, चंद्रयान-3 से लेकर शिवशक्ति प्वाइंट आएंगे नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 02:07 PM IST

इसरो का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।

Image

इसरो की झांकियां

Republic Day Parade Tableau: इस साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2024 पर एक से बढ़कर एक शानदार झांकियां दिखाई जा रही हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) गणतंत्र दिवस परेड 2024 में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अपनी विशेष झांकी प्रदर्शित करेगा। झांकी में चंद्रयान और चंद्रमा पर शिव शक्ति प्वाइंट का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकी में अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण और चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर उसकी सॉफ्ट लैंडिंग को दिखाया जाएगा। यह लैंडिंग पॉइंट को भी प्रदर्शित करेगा, जिसे शिव शक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाता है।

चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास

इसरो का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इसने 23 अगस्त को चंद्र सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की। चंद्रयान-3 में एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल, एक प्रोपल्शन मॉड्यूल और एक रोवर मौजूद है। इसका लक्ष्य अंतर-ग्रहीय मिशनों के लिए जरूरी नई तकनीकों को विकसित करना और प्रदर्शित करना था जिसमें यह पूरी तरह कामयाब रहा।

पीएम मोदी ने 'शिवशक्ति' नाम दिया

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो के कार्यालय का दौरा किया था। पीएम मोदी ने अपने भाषण में ऐलान किया कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि जिस बिंदु पर चंद्रयान-2 ने अपनी छाप छोड़ी है उसे अब 'तिरंगा' कहा जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article