ISRO के कार्टोसेट-3 ने म्यांमार की तबाही दिखाकर किया हैरान, भूकंप से पहले और बाद का ऐसा था नजारा

शक्तिशाली भूकंप ने मांडले, नेपीता, सागाइंग क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिणी शान राज्य में व्यापक तबाही मचाई है। आंकड़ों के अनुसार, 3,400 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 300 से अधिक लापता हैं।

ISRO's Cartosat-3 Captures Earthquake: इसरो (ISRO) के कार्टोसैट-3 ने म्यांमार में आए भूकंप की कई तस्वीरें ली हैं। इनमें दिख रहा है कि भूकंप ने किस कदर इस देश में तबाही मचाई है। जो बिल्डिंग पहले नजर आ रही थी, वो पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इसरो के कार्टोसैट-3 ने अवा ब्रिज की पहले और बाद की तस्वीरें ली हैं, जो घातक भूकंप के बाद ढह गया था। एक अन्य तस्वीर में 18 मार्च को एक इमारत खड़ी दिखाई दे रही है और 29 मार्च को वह ढह गई।

Myanmar ISRO

म्यामांर की तबाही इसरो के कार्टोसेट-3 में कैद

बता दें कि शक्तिशाली भूकंप ने मांडले, नेपीता, सागाइंग क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिणी शान राज्य में व्यापक तबाही मचाई है। आंकड़ों के अनुसार, 1700 से अधिक की मौत हो गई है। 3400 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 300 से अधिक लापता हैं।

End of Feed