देश

चीन-पाक की नींद उड़ाएगा ISRO, भारतीय सैटेलाइट की जद में होंगे दुश्मन देश के कई शहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 05:08 PM IST

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अपने रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) की रेंज दोगुनी करने पर तेजी से काम करा है। इस सैटेलाइट की रेंज अभी 1500 किलोमीटर है, जिसे 3000 किलोमीटर तक बढ़ाने की तैयारी है। रेंज बढ़ने के बाद चीन और पाकिस्तान के कई शहर भारतीय सैटेलाइट की जद में होंगे।

Image

इसरो बढ़ाएगा सैटेलाइट की रेंज

Photo : BCCL

ISRO: चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग कर दुनिया को चौंकाने के बाद ISRO अब चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ाने की तैयारी कर रहा है। इसरो के ताजा कार्यक्रम के अनुसार, अंतरिक्ष एजेंसी अपने रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) की रेंज दोगुनी करने पर तेजी से काम करा है।

इस सैटेलाइट की रेंज अभी 1500 किलोमीटर है, जिसे 3000 किलोमीटर तक बढ़ाने की तैयारी है। इसरो का यह कदम सामरिक नजरिए से भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है। क्योंकि रेंज बढ़ने के बाद चीन और पाकिस्तान के कई शहर भारतीय सैटेलाइट की जद में होंगे। बता दें, इसरो ने हाल ही में चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराकर इतिहास रच दिया था। इसके तुरंत बाद अंतरिक्ष एजेंसी ने सूरज का अध्ययन करने के आदित्य एल1 का भी सफलता पूर्वक प्रक्षेपण किया था।

इसरो चीफ ने खुद बताया प्लान

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने खुद ही इस पूरे प्लान की जानकारी दी है। वह 26 सितंबर को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद

(CSIR) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक प्रजेंटेशन के दौरान बताया कि इसरो ने रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम की रेंज को दोगुनी करने की कोशिश की है। इस सैटेलाइट सिस्टम को Navic के नाम से भी जाना जाता है। इसरो के मुताबिक, अभी यह सिस्टम मिसाइल नेविगेशन, साइंटिफिक रिसर्च, ट्रांसपोर्टेशन व पर्सनल मोबिलिटी जैसी सेवाओं के लिए जीपीएस काम करता है।

कई देश होंगे जद में

इस सैटेलाइट की रेंज बढ़ाने के बाद खासकर दक्षिण एशिया के देश भारत की जद में होंगे। रेंज दोगुनी होने के बाद चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश के कई शहरों तक भारत की पहुंच होगी। इसरो के मुताबिक, सामरिक दृष्टिकोण से भी नाविक की रेंज दोगुना करने का फैसला बहुत हीमहत्वपूर्ण हो सकता है, वो भी तब जब चीन और पाकिस्तान जैसे देशों से हमें लगातार चुनौती मिल रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article