आदित्य एल1 को लेकर आई एक और अच्छी खबर, इसरो चीफ ने बताया कहां और क्या कर रहा है सूर्ययान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2023, 05:36 PM IST

Aditya L1: एस सोमनाथ ने बताया है कि सूर्य का अध्ययन करने निकला सूर्ययान आदित्य एल1 अपने अंतिम चरण के करीब है। सात जनवरी 2024 तक इसके एल1 प्वाइंट पर पहुंचने की उम्मीद है।

Aditya L1: भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चीफ एस सोमनाथ ने बताया है कि सूर्य का अध्ययन करने निकला सूर्ययान आदित्य एल1 अपने अंतिम चरण के करीब है। उन्होंने बताया कि सूर्ययान के एल1 बिंदु में प्रवेश करने की प्रक्रिया सात जनवरी 2024 तक पूरी होने की उम्मीद है।

Aditya L1

आदित्य एल 1

इसरो प्रमुख ने पहले ध्वनि रॉकेट प्रक्षेपण के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में विक्रम साराबाई अंतरिक्ष केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कहा कि आदित्य रास्ते में है और मुझे लगता है कि यह अपने अंतिम चरण में लगभग पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान के एल1 बिंदु में प्रवेश की अंतिम तैयारियां लगातार आगे बढ़ रही हैं।

End of Feed