ISRO ने दी गुड न्यूज: चंद्रयान-3 से अलग हुआ लैंडर, चंद्रमा के बेहद करीब पहुंचा, 23 अगस्त को लैंडिंग

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 17, 2023, 03:16 PM IST

Mission Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 का 14 जुलाई को प्रक्षेपण किया गया था। इसने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसके बाद छह अगस्त, नौ अगस्त और 14 अगस्त को चंद्रयान ने चंद्रमा की अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश किया और धीरे-धीरे उसके पास पहुंचता गया।

Mission Chandrayaan-3 Update: भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 को लेकर ISRO ने आज एक और गुड न्यूज दी। ISRO ने आज Chandrayaan-3 के प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल को सफलतापूर्वक अलग कर दिया। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल, प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया है। इसके साथ ही इसरो ने ट्वीट किया- सवारी के लिए शुक्रिया, दोस्त (Thanks for the ride, mate) अब 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा।

विक्रम लैंडर को सफलतापूर्वक अलग किया

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने गुरुवार दोपहर मुख्य अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 से विक्रम लैंडर को सफलतापूर्वक अलग कर दिया। इसके साथ ही भारत का चंद्रयान मिशन एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान में एक प्रोपल्शन मॉड्यूल (वजन 2,148 किलोग्राम), एक लैंडर (1,723.89 किलोग्राम) और एक रोवर (26 किलोग्राम) शामिल है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, सवारी के लिए धन्यवाद, दोस्त! लैंडर मॉड्यूल (एलएम) को प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। कल लगभग 1600 बजे नियोजित डीबूस्टिंग पर एलएम थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार है।

End of Feed