Chandrayaan 3 Landing Live Streaming: चांद पर कब लैंड करेगा चंद्रयान-3, इसरो ने बता दिया टाइम; यहां देख सकेंगे लाइव

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 20, 2023, 03:17 PM IST

Chandrayaan 3 Landing Live Streaming: चंद्रयान-3, 23 अगस्त को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इसरो ने कहा है कि इस ऐतिहासिक पल की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी, जिससे इस अहम मौके का पूरा देश गवाह बन सके।

Chandrayaan 3 Landing Live Streaming: 23 अगस्त, 2023 को जब चंद्रयान- 3 चांद की सतह पर उतरेगा तो देश ही नहीं दुनिया की नजरें भारत पर होंगी। फिलहाल चंद्रयान-3 तेजी से अपनी सफलता की ओर आगे बढ़ता जा रहा है। अब चंद्रयान-3 और चांद के बीच दूरी महज 25 किलोमीटर की रह गई है। इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने मिशन मून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट और समय

इसरो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3, 23 अगस्त को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इसरो ने कहा है कि इस ऐतिहासिक पल की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी, जिससे इस अहम मौके का पूरा देश गवाह बन सके।

End of Feed