चांद पर फिर से होने वाली है रात, क्या इसके बाद खत्म हो जाएगा मिशन चंद्रयान-3, ISRO की अब बस एक उम्मीद

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 3, 2023, 09:03 AM IST

Chandrayaan-3 Mission: तीन से चार दिनों के भीतर चांद पर शिव-शक्ति प्वाइंटर पर अंधेरा छा जाएगा, जिसके बाद चंद्रयान-3 के नींद से जागने की उम्मीदें भी खत्म हो जाएंगी। हालांकि, इसरो को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से उम्मीदें बनी रहेंगी। इस मॉड्यूल ने अब तक इसरो का ढेर सारा डेटा भेजा है।

Chandrayaan-3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) का चंद्रमिशन चंद्रयान-3 लगभग खत्म होने की कगार पर है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर फिर से जल्द ही रात होने वाली है, जिसके बाद चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर के नींद से जागने की उम्मीर लगभग न के बराबर है। बता दें, अभी तक लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से अंतरिक्ष एजेंसी का संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में इस मिशन के खत्म होने की संभावना जताई जा रही है।

Chandrayaan-3

चंद्रयान-3

वैज्ञानिकों का कहना है कि तीन से चार दिनों के भीतर चांद पर शिव-शक्ति प्वाइंटर पर अंधेरा छा जाएगा, जिसके बाद चंद्रयान-3 के नींद से जागने की उम्मीदें भी खत्म हो जाएंगी। हालांकि, इसरो को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से उम्मीदें बनी रहेंगी।

End of Feed