
Aditya L1 Surya Mission Launch Updates: भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 लॉन्च, सूर्य के रहस्य का लगाएगा पता, पीएम मोदी ने दी बधाई
Start Body Content With: Isro.gov.in, Aditya L1 Surya Mission Launch Kab Hoga Date and Time: चंद्रयान 3 के सफल होने के बाद उत्साहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज सूर्य के रहस्य का पता लगाने के लिए आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किया। 1,480 किलोग्राम वजनी आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को भारत के प्रसिद्ध ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) द्वारा अंतरिक्ष में ले जाया जाएगा। एक बार कक्षा में पहुंचने के बाद इसे 235 किमी से 19,500 किमी तक की ऊंचाई के साथ अत्यधिक अंडाकार पथ में स्थापित किया जाएगा। यह अद्वितीय प्रक्षेप पथ अंतरिक्ष यान को सूर्य के व्यवहार और विशेषताओं के बारे में मूल्यवान डेटा कैप्चर करने में सक्षम करेगा। आदित्य-एल1 आज सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया गया। आदित्य एल1 को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है। Aditya L1 Launch Live