देश

गगनयान, चंद्रयान 4 पर इसरो प्रमुख का अपडेट, सोमनाथ ने बताया चांद से लौटना क्यों है जटिल

सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-4 मिशन के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। ऐसे में अगले कुछ महीनों तक इस मिशन के बारे में नई-नई बातें सामने आती रहेंगी। अभी हमने इसकी तकनीकी पहलुओं पर काम पूरा कर लिया है। इसे भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस मिशन के कई स्तर हैं और इन्हें भी कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी।

Image

भारत के अंतरिक्ष मिशन पर बोलते एस सोमनाथ।

India Upcoming space mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने भारत के अंतरिक्ष मिशनों चंद्रयान-4 और गगनयान पर नई जानकारी दी है। सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-4 मिशन के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। ऐसे में अगले कुछ महीनों तक इस मिशन के बारे में नई-नई बातें सामने आती रहेंगी। अभी हमने इसकी तकनीकी पहलुओं पर काम पूरा कर लिया है। इसे भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस मिशन के कई स्तर हैं और इन्हें भी कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी।

सैटेलाइट का आकार करीब दोगुना होगा-सोमनाथ

सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-4 चंद्रमा पर जाएगा और वहां सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। मिशन पूरा करने के बाद इसे वापस धरती पर भी लौटना है। धरती पर लौटना एक अलग मिशन के बराबर है। चंद्रयान-3 केवल चंद्रमा पर गया था और वहां उसने सॉफ्ट लैंडिंग की लेकिन चंद्रयान-4 उपग्रह का आकार करीब दोगुना हो गया है। इसमें पांच मॉड्यूल भी हैं। ऐसे जटिल लॉन्चिंग की क्षमता हमारे पास नहीं है। इसे देखते हुए चंद्रयान-4 को हम दो बार में रवाना करेंगे। इस तरह से यह मिशन और जटिल हो जाता है। गगनयान मिशन के बारे में इसरो प्रमुख ने कहा कि यह मिशन लॉन्च होने के लिए तैयार है। हमारी कोशिश इस साल के अंत तक इसे लॉन्च कर देने की है।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री भेजने की दिशा में पहला कदम

इस बीच, अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के पूर्व निदेशक तपन मिश्रा ने कहा, 'इस मिशन के तहत हमें चंद्रमा पर लैंडर उतारना होगा और वहां से पत्थर और चंद्रमा की मिट्टी के नमूने सुरक्षित तरीके से वापस लाने में सक्षम होना होगा। यह चंद्रमा पर एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री भेजने की दिशा में पहला कदम है। इससे चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री भेजने से भारत बहुत दूर नहीं होगा।'

चट्टान के नमूने लेकर आएगा चंद्रयान-4

चंद्रयान-4 चांद की सतह से 3-5 किलो मिट्टी और चट्टान के नमूनों को पृथ्वी पर लाएगा। इस स्पेसक्राफ्ट में पांच अलग-अलग मॉड्यूल होंगे। जबकि, 2023 में चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 में प्रोपल्शन मॉड्यूल (इंजन), लैंडर और रोवर तीन मॉड्यूल थे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए

'इतनी क्रूर सरकार पहली बार देखी...', छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के मनोज जरांगे, दिल्ली जाने का किया ऐलान

'इतनी क्रूर सरकार पहली बार देखी...', छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के मनोज जरांगे, दिल्ली जाने का किया ऐलान

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, अस्पताल से जारी भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, अस्पताल से जारी भूख हड़ताल

राहुल गांधी ने की अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले - छात्रों के मुद्दे पर संसद में हो बहस

राहुल गांधी ने की अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले - छात्रों के मुद्दे पर संसद में हो बहस