100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने नौकरी छोड़ी, केंद्र सरकार को देना पड़ा दखल...आखिर भारत की स्पेस एजेंसी ISRO में क्या हुआ?

Gaganyaan Mission Delayed: इसरो में बड़ा संकट। गगनयान मिशन के बीच 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा। केंद्र सरकार ने बदला नियम, अब आसानी से मंजूर नहीं होंगे इस्तीफे।

ISRO Scientist Resignation: भारत के पहले ऐतिहासिक मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' (Gaganyaan) और कई अन्य महत्वपूर्ण सैटेलाइट प्रोजेक्ट्स के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है। अंतरिक्ष विज्ञान में दुनिया भर में भारत का डंका बजाने वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान में एक बड़ा 'ब्रेन ड्रेन' (प्रतिभा पलायन) संकट खड़ा हो गया है। पिछले कुछ ही महीनों के भीतर इसरो के 100 से अधिक अनुभवी और वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने नौकरी छोड़ी, केंद्र सरकार को देना पड़ा दखल...आखिर भारत की स्पेस एजेंसी ISRO में क्या हुआ?

100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने नौकरी छोड़ी, केंद्र सरकार को देना पड़ा दखल...आखिर भारत की स्पेस एजेंसी ISRO में क्या हुआ?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों के इस तरह अचानक संस्थान छोड़ने से गगनयान जैसे देश के सबसे महत्वाकांक्षी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मिशनों पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। इस संकट को देखते हुए केंद्र सरकार के अंतरिक्ष विभाग (DoS) ने तुरंत दखल दिया है और वैज्ञानिकों के इस्तीफे को रोकने के लिए नियमों को बेहद सख्त कर दिया है।

End of Feed