ISRO Aditya L1 Mission Launch Live Stream: सूर्य मिशन आदित्य एल1 कब होगा लॉन्च, यहां देख सकेंगे लाइव, मिलेगी हर एक जानकारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 2, 2023, 07:35 AM IST

Isro.gov.in, Aditya L1 Mission Launch Live Streaming & Telecast Online: आज भारत अपना पहला सूर्य मिशन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका सीधा प्रसारण इसरो अपनी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर करने वाला है।

Aditya L1 Mission Launch Live Streaming & Telecast Online: इसरो आज यानि कि शनिवार 2 सितंबर 2023 को भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 लॉन्च करेगा। यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से की जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल1 की लॉन्चिंग होगी।

aditya l1 mission (2)

आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग यहां देख सकेंगे लाइव (फोटो- ISRO)

Aditya L1 Live Status Tracker

आदित्य एल1 की लॉन्चिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स आप इसरो के 'X' यानी (पूर्व का ट्विटर हैंडल @isro) पर पा सकेंगे। लॉन्चिंग से पहले और बाद की सभी जरूरी सूचनाएं आपको यहां से मिल जाएंगी।

End of Feed