देश

ISRO Aditya L1 Mission Launch Live Stream: सूर्य मिशन आदित्य एल1 कब होगा लॉन्च, यहां देख सकेंगे लाइव, मिलेगी हर एक जानकारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 2, 2023, 07:35 AM IST

Isro.gov.in, Aditya L1 Mission Launch Live Streaming & Telecast Online: आज भारत अपना पहला सूर्य मिशन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका सीधा प्रसारण इसरो अपनी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर करने वाला है।

Image

आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग यहां देख सकेंगे लाइव (फोटो- ISRO)

Aditya L1 Mission Launch Live Streaming & Telecast Online: इसरो आज यानि कि शनिवार 2 सितंबर 2023 को भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 लॉन्च करेगा। यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से की जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल1 की लॉन्चिंग होगी।

Aditya L1 Live Status Tracker

आदित्य एल1 की लॉन्चिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स आप इसरो के 'X' यानी (पूर्व का ट्विटर हैंडल @isro) पर पा सकेंगे। लॉन्चिंग से पहले और बाद की सभी जरूरी सूचनाएं आपको यहां से मिल जाएंगी।

How to Watch Live Stream on Youtube

आदित्य एल1 की लॉन्चिंग आज 11 बजकर 50 मिनट पर होगी, लेकिन इसरो की लाइव स्ट्रीमिंग उससे पहले ही शुरू हो जाएगी। आप इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/watch?v=_IcgGYZTXQw)पर आदित्य एल1 की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।

How to Watch Live Stream on Facebook

आदित्य एल1 की लाइव स्ट्रीमिंग इसरो के फेसबुक पेज पर भी देखा जा सकेगा। इसरो का फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ISRO है।

How to Watch Live Stream on ISRO Website

आदित्य एल1 की लाइव स्ट्रीमिंग आप इसरो की आधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर भी देख सकते हैं।

How to Watch Live Telecast on TV Channel

इसरो के इन प्लेटफॉर्मों के अलावा आप आदित्य एल1 की लाइव स्ट्रीमिंग दूरदर्शन टेलीविजन पर भी देख सकते हैं। इसके अलाव अन्य न्यूज चैनल्स भी चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article