Israel-Iran War: दोहा में आज भारत की कांसुलर सर्विसेज बंद, 444 यात्री उड़ानें रद्द होने की संभावना

इजरायल और ईरान में युद्ध के बीच भारत ने आज यानी रविवार 1 मार्च को कतर के दोहा में अपनी काउंसुलर सर्विसेज को बंद रखा है। यही नहीं मिडिल ईस्ट के ऊपर हवाई क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंधों के चलते आज भी 444 उड़ाने रद्द होने की संभावना है।

मिडल-ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ी हुई है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं और ईरान में बड़ी तबाही का मंजर दिख रहा है। ईरान के कई बड़े अधिकारियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। अमेरिका और इजरायल दोनों की तरफ से दावा किया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई तेहरान में हुए एक एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं। इधर ईरान ने भी इजरायल सहित मिडल-ईस्ट के कई देशों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। इधर भारत इन देशों में अपने लोगों को लेकर चिंतित है और कई जगह काउंसलर सर्विसेज को बंद कर दिया गया है। ईरान के आसमान से होकर जाने वाली कई विमान सेवाओं को भी कैंसिल कर दिया गया है।

Air India pti

इजरायल-ईरान युद्ध के कारण आज 444 उड़ाने रद्द होने की संभावना

दोहा में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि 'मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, कतर में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे ध्यान दें कि 1 मार्च 2026 को दोहा में भारतीय दूतावास में रेगुलर कॉन्सुलर सर्विस बंद रहेंगी। हालांकि, दूतावास के अधिकारी कांसुलर (पासपोर्ट, वीजा, अटेस्टेशन वगैरह) और लेबर से जुड़ी इमरजेंसी सर्विस के लिए उपलब्ध रहेंगे।'

End of Feed